4 फरवरी को यूपीएससी ने 2026 की सिविल सेवा परीक्षा के नोटिफिकेशन को जारी किया था. इसके उम्मीदवार कई ज्यादा इसको लेकर उत्साहित थे. हालांकि, इसको लेकर एक और चीज सामने आ रही है. दरअसल, यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को कई सारी गलतियां देखने को मिली है. इसके बाद से यह मामला लोगों के बीच एक दम से काफी ट्रेंड में आ गया है.
स्क्रीनशॉट शेयर कर उड़ाया मजाक
उम्मीदवारों द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन में जारी डॉक्यूमेंट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया में पोस्ट कर मजाक बनाया जा रहा है. दरअसल, वहां Examination को Examinaiton, Abbreviations को Abbriviations, Functional को Functinal, Candidates को cadidates लिखा गया है. वहीं, कई जगहों पर तो Kolkata को Kolkatta, Public Sector Undertaking को public sector underkings और Beyond को Beynd लिखा गया है. हालांकि, ये कुछ गलतियां है. लोगों का तो कहना है कि उसमें करीब 45 से भी अधिक जगहों पर शब्दों को लिखने में गलतियां हो रखी है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाया आयोग पर सवाल
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चे में आई. लोगों ने भर-भर कर इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर छात्र ऐसी गलतियां करेंगे तब तो नंबरों को काट लिया जाता है लेकिन आयोग द्वारा की गई मामूली सी स्पेलिंग में गलतियां की जा रही है. हालांकि, कई यूजर्स इनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं.
यूजर्स ने कहा कि IAS, IPS और IFSC जैसे अधिकारियों का चयन करने वाले ही ऐसी गलती कर रहे हैं. ये ही उन लोगों को चुनते हैं जो देश में कानून और जिला प्रशासन का प्रधिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन्हीं के द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इतनी मामूली स्पेलिंग की गलतियां होना आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है.
सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसको ट्रोल कर रहे हैं. साथ ही लोग स्क्रीनशॉट और डॉक्यूमेंट को शेयर कर खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा के ट्विन टावर मामले में 11 अधिकारी दोषी, तीन साल बाद भी नहीं हुआ कोई ऐक्शन
