Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स की ‘घूसखोर पंडित’ सीरीज को लेकर इन दिनों देशभर में विवाद देखने को मिल रहा है. बसपा चीफ मायावती ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
Ghooskhor Pandat Controversy: एक्टर मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर यूपी में भी सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए फिल्म को तुरंत बैन करने की मांग उठाई है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में ब्राह्मण समाज के कथित अपमान की निंदा की है और मांग की है कि इस जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए. बसपा चीफ ने कहा कि बसपा इस फिल्म के खिलाफ ब्राह्मण समाज के साथ खड़ी है. पढ़िए क्या कहा मायावती ने….
मायावती ने सोशल मीडिया पर कहा….
https://x.com/Mayawati/status/2019655240166044129?s=20
वहीं, बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर कड़ा एतराज जताया है. मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ‘यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ‘पंडित’ को घुसपैठिया बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। इसका हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। ऐसी इस जातिसूचक फिल्म पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये। बसपा की यही मांग भी है।
ब्राह्मणों को साधने की कोशिश
गौरतलब है कि इससे पहले भी मायावती ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश कर चुकी है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा था कि अगर ब्राह्मण समाज बीएसपी की सरकार बनता है तो उसे पूरे सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. 2007 में जब बसपा की सरकार बनी थी तो ब्राह्मण समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया गया था. अब एक बार फिर मायावती ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म और जेएनयू में ब्राह्मणों के खिलाफ लगे नारों के बहाने ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश कर रही हैं.
‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर FIR
गौरतलब हो कि यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर विवाद बढ़ गया है. यूपी के कई जिलों में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ब्राह्मण समाज ने इस वेब सीरीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्राह्मण समाज को इस फिल्म के टाइटल पर एतराज है. वहीं, राजनीतिक दल भी इसका विरोध कर रहे हैं. प्रदेश में बड़े पैमाने पर विरोध को देखते हुए ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर एफआईआर दर्ज की गई है. ये कार्रवाई सीएम योगी के आदेश पर हुई है. ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है. इसके साथ ही इसके निदेशक और कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचाई जान, फिर भी हो गई मौत! हमले से बचने के लिए हाई-वोल्टेज खंभे पर चढ़ा युवक, करंट से जिंदा जला
