उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इस बजट में विकास, रोजगार और पर्यटन के ऊपर फोकस किया गया है.
उत्तराखंड सरकार ने पेश किया बजट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. सरकार के मुताबिक इस बजट को राज्य के विकास में तेजी लाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तैयार किया गया है.
कई क्षेत्रों पर फोकस
बीजेपी सरकार के मुताबिक इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ में रोजगार को भी प्राथमिकता दी गई है. इसके साथ ही इस बजट में पर्यटन, ग्रामीण विकास और खेती के क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है. सरकार का मानना है कि अगर इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया जाता है, तो राज्य की अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आएगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.
सरकारी योजनाओं का बढ़ाया जाएगा दायरा
बजट के दौरान सरकार ने यह दावा भी किया है कि पिछले 4 सालों में शुरू की गई योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है. सरकार की इन योजनाओं की मदद से गांव के क्षेत्रों और निचले इलाकों में विकास की सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कोशिश की गई है. सरकार का कहना है कि इन सभी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और इनके दायरे को पहले से ज्यादा फैलाया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिल सके.
रोजगार के लिए नई पहल
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार द्वारा बजट में पर्यटन को बढ़ाने और किसानों की आय को बढ़ाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए भी नई पहल की बात कही गई है. इसके साथ ही सरकार का कहना है कि राज्य का बजट सिर्फ वित्तीय प्रावधानों तक सीमित नहीं है, यह उत्तराखंड के विकास की रूपरेखा भी दिखाता है. सरकार का कहना है कि उत्तराखंड राज्य देश के विकसित भारत 2047 के टारगेट को पूरा करने के लिए विकास की योजनाओं को काफी तेजी से आगे बढ़ा रहा है.
उत्तराखंड राज्य सरकार का यह दावा है कि इस बजट को विकास, रोजगार और लोगों के कल्याण के संतुलन के साथ में तैयार किया गया है. इस बजट को इस तरह से तैयार किया गया है कि राज्य के सभी वर्ग के लोगों तक विकास का फायदा पहुंच पाए.
यह भी पढ़ें- कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, लाठी से किया सिर पर हमला
