बेंगलुरु से एक 19 साल की छात्रा के साथ नशीली दवाई देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. आरोपियों ने युवती के साथ इस घिनौनी घटना को 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन-डे के दिन अंजाम दिया था.
सोशल मीडिया से हुई थी बातचीत शुरू
दरअसल, युवती तमिलनाडु निवासी है. वह बेंगलुरु में मनोविज्ञान और पत्रकारिता की पढ़ाई करने के लिए आई थी. युवती 19 साल की प्रथम वर्ष की छात्रा है. वहां यहां पर PG में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी.
एक महीने पहले आरोपी से शुरू हुई थी बात
युवती ने बताया कि आरोपी से वह एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली थी. दोनों एक दूसरे से रोजाना कॉल और चैट के जरिए संपर्क में रहते थे. इसी बीच आरोपी ने युवती को 14 फरवरी के दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बुलाया था. पार्टी के दौरान आरोपी ने लड़की को एक और युवक से मिलवाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर युवती को जबरदस्ती एक गुलाबी रंग की नशीली दवा खिलाई.
गोली खाने के बाद ही उसे तुरंत चक्कर, बेहोशी और शरीर में गर्माहट फिल होने लगी. बेहोश होने के बाद युवती के साथ बार-बार यौन शोषण किया गया. कमरे को बंद करके उसके साथ पूरी रात रेप को अंजाम दिया गया. साथ ही होश आने के बाद युवती को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसी ड़र के कारण युवती ने ये बात किसी को नहीं बताई थी.
भाई को दी मामले की जानकारी
हालांकि, थोड़े दिन बाद युवती ने मेडिकल टेस्ट कराया और अपने बड़े भाई को भी उस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. जिसके बाद दोनों ने मिलकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: भोपाल में छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार ताबड़तोड़ चाकू से वार, वीडियो बना आरोपियों ने खुद किया वायरल
