भोपाल के टीला जमालपुरा में पुराने विवाद के कारण एक छात्र पर 30 सेंकड में 27 बार चाकू से जानलेवा करने का मामला सामने आया है. बता दें कि घटना गणेश चौक के स्नूकर क्लब का है. घायल छात्र की पहचान भोपाल के गौतम नगर निवासी के रूप में की गई है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि हमलावरों ने पहले छात्र को चाकू से मारा. उसके बाद खुद ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट भी कर दिया.
पुरानी दुश्मनी को लेकर था विवाद
मामले की जानकारी के अनुसार दोनों छात्र एक ही कोचिंग में पढ़ते है. थोड़े दिन पहले छात्र और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बदला लेने की आग में आरोपी ने ऐसा कदम उठाया. सीसीटीवी कैमरे की क्लिप के अनुसार आरोपियों ने पहले बिना किसी डर के बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में कल्ब में एंट्री मारी. उसके बाद आरोपी और उसके साथी दोनों ने मिलकर छात्र पर हमला करना शुरू कर दिया. आसपास के लोग मामले को समझ पाते, उतने में दोनों नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घटना को देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे मानो आरोपी को किसी भी चीज का डर न हो. उसे न तो कानून से डर हो न समाज से.
पूरे शरीर में गहरे चोट
छात्र को हमले में काफी गहरी चोट आई है. पूरे शरीर पर 10 से भी ज्यादा गंभीर चोट है. वहीं, उंगलियां कटी हुई और कंधे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान है. फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, आरोपियों को पहले मामूली धाराओं के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. तो वहीं, अगले ही क्षण में नोटिस देकर छोड़ भी दिया गया है. आरोपियों के इतने गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद भी बाहर घूमने से लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, गले में वायर बांधकर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस
