छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने गले में जीआई वायर बांधकर मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
NEET के छात्र ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. राजधानी रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पटेल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र मेडिकल परीक्षा की तैयारी करता था और भटगांव इलाके में एक किराए के मकान में रहता था. जानकारी के मुताबिक छात्र ने जीआई वायर से आत्महत्या कर ली.
गले में वायर बांधकर लगाई छलांग
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की है. छात्र ने अपने गले में जीआई वायर बांधकर मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच को शुरु कर दिया है. घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी छात्र के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और पता किया जा रहा है कि छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है.
पुलिस कर रही लोगों से पूछताछ
मामले में जांच करते हुए पुलिस मृतक के परिजनों और मकान मालिक और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस छात्र के मोबाइल और बाकी के डॉक्यूमेंट्स को भी चेक कर रही है, जिससे घटना के कारणों का पता लग पाए. मृतक पुष्पेंद्र पिछले कुछ समय से मेडिकल परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में जा गिरी पिकअप वैन, 5 की मौत और 7 गंभीर रूप से घायल
