महाराष्ट्र के अमरावती में राणीगांव घाट रास्ते पर एक पिकअप वैन गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमरावती में दर्दनाक हादसा
महाराष्ट्र के अमरावती से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अमरावती के राणीगांव घाट रास्ते पर एक पिकअप वैन गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए. रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक धरणी के राणीगांव घाट मार्ग पर सोमवार को एक पिकअप वैन गहरी खाई में गिरी है. जिसके बाद इस हादसे की खबर तुरंत ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई. हादसे के बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया और हादसे में घायल हुए सभी लोगों को पास में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती कराया है.
रास्ता पतला है और खाई गहरी है
हादसे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि शिवाझरी से लगभग 2 कमी आगे राणीगांव घाट के पास में एक पिकअप वैन गहरी खाई में गिर गई. जिससे यह हादसा हुआ है. अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह रास्ता काफी पतला है और खाई की गहराई काफी ज्यादा है. इसी कारण बचाव दल कोघायलों के पास पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.
मौके पर पहुंचा पुलिस बल और अधिकारी
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पूरी मदद की और घायलों को खाई से बाहर निकलवाया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वैन में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे की वजह क्या थी.
