गुरुग्राम की यह घटना किसी मूवी से कम प्रतीत नहीं होती है. इस चौंकाने वाली खबर ने लोगों के दिलों में दहशत का माहौल बना दिया है. हालांकि, कहानी की शुरूआत हमेशा की तरह ऑनलाइन बातचीत करने से ही शुरू हुई. शुरू के कुछ महीने घंटों तक बातचीत होती थी. लेकिन एक दिन ये प्यार ऐसा मोड़ ले लेगा, लड़की ने चाह के भी नहीं सोचा होगा. दरअसल, एक 19 साल की छात्रा त्रिपुरा से गुरूग्राम में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी. उसी दौरान उसकी बात दिल्ली के नरेला रहने वाले शिवम(19) से हुई. दोनों की चिट-चैट थोड़े ही दिन में प्यार में बदल गई थी. दोनों की खबर परिवार वालों को पड़ते ही शादी की बातें तेजी से होने लगी. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि ये प्यार कुछ ही दिन में अलग मोड़ लेने वाला है.
शक बना अमानवीय बर्ताव में
प्यार होने के बाद दोनों सेक्टर-69 में एक पीजी लेकर लिव इन में रहने लगे थे. कुछ दिन सब सही रहा, लेकिन अचानक ही शिवक का बर्ताव अजीब होने लगा था. वह छात्रा पर शक करने लगा. उसका फोन चेक करना, दोस्तों के साथ घूमने पर रोक लगाना साथ ही छोटी-छोटी बात पर चिल्लाने लगना. हालांकि, छात्रा को लगा कि एक रिलेशनशिप में ये सब मामूली है, लेकिन धीरे-धीरे मामले ने एक अलग ही राह पकड़ ली. दरअसल, 19 फरवरी की रात दोनों में इन्हीं चीजों को लेकर काफी ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में अमानवीय बर्ताव को अंजाम दिया था.
दिल दहला देने वाली की हरकत
आरोपी शिवम ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर से जला दिया था. उसकी निजी वीडियो रिकार्ड की, चाकू और धारदार हथियारों से उसको मारने की कोशिश और पेशाब को पीने के लिए मजबूर किया. हालांकि, बेटी ने कैसे न कैसे करके अपनी मां को कॉल किया. आरोपी को बांग्ला भाषा नहीं आती थी इसलिए उसने समझदारी दिखाकर अपनी मां के साथ बांग्ला भाषा में बात कर घटना की जानकारी दी. पीड़िता की मां एक पुलिस अधिकारी है. वह बेटी की बातों से समझ गई कि थोड़ी सी देरी करने पर वह अपनी बेटी को खो सकती है, जिसके बाद मां ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी.
बादशाहपुर थाने की पुलिस पीजी गई
त्वरित कार्रवाई करते हुए बादशाहपुर थाने की पुलिस पीजी गई. कमरे को खोलने पर देखा तो लड़की घायल अवस्था में काफी गंभीर हालत में थी. आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे दिल्ली के ऐम्स और फिर सफदरजंग में रेफर किया गया.
मां को बेटी का शिवम के साथ रहने की कोई जानकारी नहीं
पुलिस ने घटना स्थल से कई चीजों को जब्त किया. पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें ये जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी शिवम के साथ में रह रही है. हालांकि, पुलिस मामले को दर्ज कर हर एंगल से जांच करने में जुट गई है.
