नोएडा में मंगलवार को भी सुबह के समय कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा. इस दौरान कई इलाकों में पुलिस के ऊपर पथराव भी किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है.

नोएडा में कई जगहों पर प्रदर्शन
नोएडा में सोमवार को हिंसा प्रदर्शन हुआ है, जिसके बाद आज यानी मंगलवार को भी सुबह के समय कर्मचारियों ने कई जगहों पर पुलिस के ऊपर पथराव किया है. कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच एक बार फिर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. नोएडा के सेक्टर-121 में कर्मचारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया है, इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं.
कई सेक्टरों में पुलिस से झड़प
कर्मचारियों ने इस दौरान बसों और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए हैं. इसी के साथ सेक्टर-80 में भी पत्थरबाजी की घटना हुई है. जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला है. इस तरह के हो रही घटनाओं को देखते हुए नोएडा में सुरक्षा को काफी कड़ा कर दिया गया है. वहीं इसी के साथ सेक्टर-70 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान भी पुलिस और कर्मचारियों का आमना-सामना हुआ है. हालांकि इस दौरान पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है.
फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हुए कर्मचारी
आपको बता दें कि मंगलवार को सेक्टर-63 में मौजूद एक फैक्ट्री के बाहर भी बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हो गए. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मैनेजमेंट ने 15 तारीख तक छुट्टी का नोटिस लगाया था, जिसके चलते कर्मचारी अपनी हाजिरी लगाने के लिए फैक्ट्री पहुंचे थे. कर्मचारियों को डर था कि अगर पंचिंग नहीं की जाएगी तो उनकी सैलरी काट दी जाएगी. इसी कारण से कर्मचारी फैक्ट्री के गेट पर इकट्ठा हो गए थे.
अधिकारियों ने दिया अश्वासन
स्थिति को संभालते हुए मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और PAC ने कर्मचारियों को समझाया और उन्हें वापस भेज दिया है. अधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगे को लेकर लगातार ध्यान दिया जा रहा है कि और सैलरी से संबंधित किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरी नहीं है. इसी के साथ कई जगहों पर पुलिस के साथ कर्मचारियों की झड़प भी हुई है.
यह भी पढे़ं- 300 से ज्यादा गिरफ्तार, 7 FIR! नोएडा हिंसा में पुलिस का एक्शन; बवाल से पहले बने कई व्हाट्सएप ग्रुप्स
