सम्राट चौधरी ने बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके साथ ही JDU से विजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. आज के दिन बिहार की राजनीति में ऐसा हो गया है, जिसकी कुछ लोगों ने उम्मीद भी नहीं लगाई होगी. सम्राट चौधरी ने बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद यह काफी बड़ा बदलाव है. आज सुबह पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री
आपको बता दें ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद को संभालेगा. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई बड़े नेता भी मौजूद रहे हैं. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेता शामिल रहे हैं. आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है.
JDU कोटे से 2 उप मुख्यमंत्री
इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ JDU कोटे से भी 2 लोगों ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. आपको बता दें कि JDU से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायल दल का नेता चुना गया था.
पटना में बधाई के बैनर
बीजेपी की विधायक दल की बैठक के दौरान सम्राट चौधरी को नेता चुना गया था. जिसके बाद उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ ही JDU से विजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री शपथ लेने से पहले ही पटना की सड़कों पर उन्हें बधाई देने वाले बैनर नजर आने लगे थे.
यह भी पढ़ें- होटल के नाम पर चल रहा था धंधा! कई जगहों से लाई गई थीं लड़कियां; पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई
