पंजाब में पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास पर चलने वाले देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को बरामद किया है, जिनमें से एक लड़की नाबालिग है.

देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी
पंजाब से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. पंजाब में मोगा पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास पर चलने वाले देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने इस दौरान कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक इन लड़कियों में एक लड़की नाबालिग है.
3 महीनों से चल रहा था धंधा
DSP धर्मकोट जसविंदर सिंह ने मामला में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, कि बुगीपुरा चौकसे जालंधर-अमृतसर बाईपास की तरफ जाने वाले हाईवे पर एक कोठी बनी हुई है, जिसे ‘डेविल जॉन होटल’ का नाम रखकर चलाया जा रहा है. उस कोठी में लगभग 3 महीनों से लगातार देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की.
14 लड़कियों को किया बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर थाना मैहना और पीसीआर की संयुक्त टीम ने इस कोठी पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को भी बरामद किया है. ये लड़कियां जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट और मोगा से लाई गई थीं. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इस होटल का मालिक मोगा शहर में बार्ड नंबर 28 का पार्षद है.
होटल मालिक है अकाली दल का पार्षद
इस मामले की जांच में सामने आया है कि होटल का मालिक जगजीत सिंह उर्फ जीता मोगा में बार्ड नंबर 28 से अकाली दल का पार्षद है. वह अपने साथी लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह के साथ मिलकर इस तरह की अवैध गतिविधि कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में पार्षद सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ट्रेन में दोस्ती फिर शादी का झांसा! कानपुर में सिपाही ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म; वीडियो बनाकर दी धमकी
