उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर गेहूं भंडारण के कक्ष में टैंक की सफाई करने के लिए उतरे लोगों की मौत हो गई. मामला बिलग्राम कोतावली के जलालपुर गांव का है.
अपनी जान की परवाह किए बने कूदे
जानकारी के अनुसार प्रधानपति सुरेंद्र के घर में दो लोग टैंक में गेहूं भरने के लिए उतरे थे. जैसे ही सुरेंद्र नीचे गए वहां मौजूद जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई. उनको देख पड़ोसी कैलाश भी नीचे उतरे. उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं कि और टैंक में कूद गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.
समय पर इलाज मिलने से हालत स्थिर
पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद में गांव का एक व्यक्ति प्रमोद नीचे उतारा. हालांकि, वह भी गैस की चपेट में आने की वजह से बेहोश हो गया था. गांव वालों ने मामले की जानकारी बिलग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी, जिसके बाद उन्होंने तीनों को बाहर निकाला. प्रमोद को समय पर इलाज मिल पाने की वजह से उसकी जान बच गई. डॉक्टरों ने अभी भी उनकी हालत को नाजुक बताया है.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है. वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश भी अस्पताल पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ट्रेन में दोस्ती फिर शादी का झांसा! कानपुर में सिपाही ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म; वीडियो बनाकर दी धमकी
