उत्तर पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवती ने अपने प्रेमी की शादी को रुकवाने के लिए खौफनाक कदम उठाया है. आरोपी युवती ने प्रेमी की शादी जिस लड़की से तय हुई थी उसपर एसिड अटैक किया. एसिड के कारण युवती बुरी तरीके से झुलस गई है, डॉक्टरों ने हालत को नाजुक बताया है.
प्रेम प्रसंग ने ली जान
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय महिला की शादी 19 अप्रैल के दिन तय हुई थी. वहीं, जिस युवक से युवती की शादी तय हुई थी, उसका प्रेम प्रसंग 26 वर्षीय महिला के संग में चल रहा था. दोनों की शादी को होने से रोकने के लिए आरोपी युवती ने इतना खतरनाक कदम उठाया. उसने पीड़िता पर एसिड से हमला तब किया जब मेंहगी के रस्म की तैयारियां चल रही थी.
आरोपी महिला गिरफ्तार
पीड़िता पर एसिड पड़ते ही पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया . जल्दबाजी में वहां मौजूद लोग पीड़िता को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. गोकलपुर थाने में पुलिस को सूचना मिली कि शादी कार्यक्रम के दौरान महिला पर एसिड से हमला किया गया. हालांकि, जब तक पीड़िता को परिवार वाले अस्पताल में भर्ती करा चुके थे. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) के तहत FIR दर्ज कर ली है. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से आक्रोश का माहौल है. साथ ही आरोपी महिला पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
ये भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की एंट्री, चिता से उठाया गया शव, जानें पीछे का कारण
