Sambhal bulldozer action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने इमामबाड़ा और ईदगाह के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.

संभल में बुलडोजर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार सख्ती दिखा रहा है. अब प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के बिछौली गांव में सरकारी जमीन पर इमामबाड़ा और ईदगाह बनाया गया है. जिसके गिराने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची है. संभल में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.
भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
यह पूरी कार्रवाई SDM निधि पटेल के नेतृत्व में की गई है. इस दौरान नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे. कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की हिंसा न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस के साथ RRF और PAC के जवानों की तैनाती भी की गई. संभल में प्रशासन लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.
सरकारी जमीन पर किया निर्माण
प्रशासन ने बताया कि गाटा संख्या 1240 की 168 वर्गमीटर जमीन राजस्व रिकॉर्ड में खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है. उस जमीन पर इमामबाड़ा बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है. इसी के साथ गाटा संख्या 1242 की 87 वर्गमीटर जमीन पशुचर के लिए आरक्षित की गई है, लेकिन उसके ऊपर ईदगाह बनाकर अवैध कब्जा किया गया है. अब इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है.
जनवरी से शुरू हुआ था मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी से हुई थी. उस दौरान लेखपालों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की रिपोर्ट को 14 जनवरी को तहसीलदार को सैंपा था. जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हो गई थी. जिसके बाद इस अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया. जिसके बाद 31 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट ने इस अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दे दिया था. उसी आदेश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण आग हादसा! 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां राख; 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर फटे
