देश की राजधानी दिल्ली में मौसम अपने मिजाज बदलते हुए दिखाई दे रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ दी देर में लोगों को गरज चमक के साथ बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

IMD की जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान में ऐसे बदलाव दिखने की संभावना के साथ आने वाले दिनों में गर्मी भी बढ़ने की संभावना जताई है.

राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर जैसे स्थानों में गुरुवार के दिन गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना दिखाई दी. आने वाले 2 से 3 दिनों में Delhi-NCR और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आशंका जताई हैं कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. इसके कारण लोगों को ज्यादा गर्मी और पसीना का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, मौसम विभाग का कहना हैं कि आने वाले समय में दिल्ली पर भी काफी गहरा असर पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने मौसम के ऐसे हालत होने की वजह भी बताई है. दरअसल, इलाकों में ऐसा बदलाव राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपर बना साइक्लोन सर्कुलेशन है. उन्होंने बताया कि वहां से धूल मिट्टी के कण दिल्ली की तरफ आ रहे हैं, जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: यह बिल पारित नहीं होने देंगे, बीजेपी कायरों की तरह छिपना बंद करे, राहुल गांधी का सरकार पर हमला
