स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो पैतृक सीट को छोड़कर वे गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं. उन्होंने कहा कि किसी के गढ़ में जाकर परचम लहराने की दम मुझे उनमें नहीं दिखती है.

समृति ईरानी का अखिलेश पर पलटवार
अखिलेश यादव ने संसद में स्मृति ईरानी के ऊपर टिप्पणी की थी. जिसके बाद अब स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पलटवार किया है. इस दौरान उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव को लड़कर दिखाएं, वे अपनी पैतृक सीट की जगह पर गोरखपुर सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं. मैंने कामकाजी महिला होते हुए भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराकर दिखाया है.
अखिलेश का विपक्ष में रहना सुनिश्चित
उन्होंने कहा कि लोग इसलिए टैक्स नहीं देते हैं, कि सदन में सास-बहू की बातें की जाएं. अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश में विपक्ष में रहना सुनिश्चित है. इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि अपनी पैतृक सीट से चुनाव लड़ना काफी आसान होता है. मुझ जैसी महिला ने किसी और के गढ़ में जाकर परचम लहराया है. मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराया है. अगर अखिलेश में इतना दम है तो पैतृक सीट को छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं.
मुझे उनमें दम नहीं दिखती- स्मृति
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश का विपक्ष में रहना सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि पैतृक सीट से चुनाव लड़कर जिसको राजनीति धरोहर में मिली है, वो ठहाके लगा सकते हैं, लेकिन किसी के गढ़ में जाकर परचम लहराने की दम मुझे उनमें नहीं दिखती है. स्मृति ईरानी ने यह अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बोला है.
अखिलेश ने दिया था यह बयान
आपको बता दें कि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन जैसे मुद्दों पर बहस चल रही थी. इस दौरान अखिलेश ने अपनी बात रखते हुए स्मृति ईरानी पर सास-बहू का तंज कसते हुए बात कही थी. उन्होंने यह टिप्पणी 33% सीटों के लिए आरक्षण और महिलाओं के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में की थी. इसी बात को लेकर अब स्मृति ईरानी ने अखिलेश पर पलटवार किया है.
यह भी पढ़ें- यह बिल पारित नहीं होने देंगे, बीजेपी कायरों की तरह छिपना बंद करे, राहुल गांधी का सरकार पर हमला
