बिहार के गोपालगंज के हथुआ में मौजूद एक GNM ट्रेनिंग संस्थान के प्राचार्य ने आदेश जारी किया कि ट्रेनिंग के दौरान कोई छात्रा शादी नहीं कर सकती. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ ली और जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं.

ट्रेनिंग के दौरान छात्रा नहीं करेगी शादी
बिहार के गोपालगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. गोपालगंज के हथुआ में मौजूद GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) ट्रेनिंग संस्थान के प्राचार्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ट्रेनिंग के दौरान कोई भी छात्रा शादी नहीं कर सकती है. अगर कोई भी छात्रा इस नियम को तोड़ती है, तुरंत ही उसका नामांकर रद्द कर दिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जानकारी के मुताबिक यह आदेश कॉलेज के परिसर में नोटिस के रूप में चिपकाया गया था. जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस आदेश को लेकर काफी नाराजगी जताई. संस्थान की प्राचार्या मानसी सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर सफाई देते हुए कहा कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी तरह से आवासीय होती है, जहां छात्राएं संस्थान की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं.
छात्राओं से कराए जाते हैं साइन
उन्होंने कहा कि अगर ऐसे में कोई छात्रा शादी करती है, तो उसकी पढ़ाई और ट्रेनिंग दोनों चीजों पर काफी प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि यह नया नियम नहीं है, बल्कि विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत पहले से लागू है. उन्होंने कहा कि नामांकन के समय पर ही छात्राओं से साइन करवाए जाते हैं, जिसमें यह शर्त भी शामिल होती है, कि वे ट्रेनिंग के 3 सालों के दौरान शादी नहीं करेंगी.
जांच के दिए गए निर्देश
हालांकि लोगों को प्राचार्या की बात से रास नहीं आया. मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और गोपालगंज के जिलाधिकारी ने मामले में जांच में आदेश दिए हैं. डीएम ने साफ किया है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी. वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई गई है और जांच के बाद आदेश को रद्द् करने के प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- भाभी के साथ थे अवैध संबंध! पटना में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या; चाकू से किया हमला
