West Bengal Elections 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरने वाले हैं. उनका यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें सीएम योगी उत्तर से दक्षिण तक फैले तीन जिलों में लगातार कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल को धार देंगे. सीएम योगी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.
प्रचार करेंगे सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. सीमावर्ती इस क्षेत्र में बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री की सभा को इसी दिशा में एक अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. यहां जनसभा करने के बाद सीएम योगी का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा जाएंगे.
बांकुरा में रोड शो
जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1:20 बजे जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा में सीएम योगी बीजेपी प्रत्याशी नरेश चंद्र राय के लिए जनसभा करेंगे. उत्तर बंगाल की इस बेल्ट में पार्टी ने पिछले चुनावों में मिले आधार को और सुदृढ़ करने पर खास फोकस किया गया है. इसके बाद शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री बांकुरा पहुंचेंगे, जहां बीजेपी प्रत्याशी नीलाद्री शेखर दाना के समर्थन में उनका रोड शो प्रस्तावित है.
भीड़ से बढ़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
आपको बता दें, बांकुरा जंगलमहल क्षेत्र का अहम हिस्सा माना जाता है. यहां पार्टी रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर खास इंतजाम किए गए हैं. यहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में सीएम योगी की सभाओं में उमड़ रही भीड़ ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है.
जानें सभास्थल पर कैसे हैं हालात?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ एक महत्वपूर्ण संकेत दिख रही है. हालात ऐसे हैं कि लोगों में सीएम की एक झलक पाने की जबरदस्त उत्सुकता दिख रही है. कई जगहों पर इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि लोगों का पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है. सभा शुरू होने से पहले लोग पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं और अंत तक डटे रहते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में नर्सिंग संस्थान का अनोखा आदेश! ट्रेनिंग के दौरान छात्रा नहीं करेगी शादी; DM ने दिए जांच के निर्देश
