उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा ने CBSE बोर्ड में 10वीं कक्षा में एक छात्रा ने 92% नंबर हासिल किए और रिजल्ट आने के दूसरे दिन सुसाइड कर लिया. इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है.

रिजल्ट आने के बाद किया सुसाइड
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कानपुर के पनकी इलाके में CBSE बोर्ड में 10वीं कक्षा में एक छात्रा ने 92% नंबर हासिल किए, लेकिन रिजल्ट आने के दूसरे दिन छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड करने से पहले अपने कुछ दोस्तों के मोबाइल पर वॉयस रिकॉर्डिंग भी भेजी थी.
दोस्तों को भेजे वॉयस रिकॉर्डिंग
बताया जा रहा है कि छात्रा ने दोस्तों को भेजे गए वॉयस रिकॉर्डिंग में कहा था कि अब मुझसे जिया नहीं जा रहा, मैं जिंदा लाश बन गई हूं. मृत छात्रा की पहचान 16 साल की वैशाली सिंह के रूप में की गई है. छात्रा अपनी मां और भाई के साथ रतनपुर शिवालिक भवन में रहती थी. छात्रा के पिता की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी थी. छात्रा की मां पकड़े के शोरूम में काम करके घर चलाती है.
मृतका के भाई के गंभीर आरोप
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतका के भाई ने स्कूल के शिक्षकों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि स्कूल के कुछ टीचर वैशाली की तुलना मुझसे करके उसे ताना मारते थे, कि तुम्हारा भाई कामचोर है, तुम भी वैसी ही बनोगी. मृतका के भाई ने बताया कि इस बात से उसकी बहन परेशान रहती थी.
मृतका के साथ पढ़ता था भाई
छात्रा के भाई ने कहा कि उसने नंबर लाकर अपने आप को साबित किया और सुसाइड कर लिया. भाई का कहना है कि वह काफी टूट गई थी. वैशाली का भाई पहले उसके साथ ही पढ़ता था. 11वीं कक्षा में नंबर कम आने के बाद उसने स्कूल को छोड़ दिया था. जिसके बाद शिक्षक उसका नाम लेकर वैशाली को ताना मारते थे. मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- बिहार में नर्सिंग संस्थान का अनोखा आदेश! ट्रेनिंग के दौरान छात्रा नहीं करेगी शादी; DM ने दिए जांच के निर्देश
