उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जिम संचालक ने पहले युवती को प्यार में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा. लंबे समय के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है.

जिम संचालक पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक जिम संचालक के ऊपर युवती को ब्लैकमेल करने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में संचालित हो रही जिम के संचालक के ऊपर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीछा कर रहे युवक से था बचाया
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता हरथला क्षेत्र की निवासी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक युवक उसका पीछा कर रहा था, जिसके कारण वह काफी डर गई थी. इसी दौरान इलाके में जिम को संचालित करने वाला सुहैल मलिक पहुंचा और उस युवक से छुटकारा दिलाया था. जिसके बाद दोनों के बीच में बातचीत बढ़ गई थी.
युवती को प्यार में फंसाया
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने भरोसा जीतकर करीबियां बढ़ाईं और उसे प्यार में फंसा लिया. जिसके बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी से उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लीं. जिसके बाद धीरे-धीरे आरोपी का व्यवहार बदलता चला गया और उसने फोटो-वीडियो दिखाकर युवती को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
युवती को लंबे समय तक किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और उससे पैसों की मांग भी की. मानसिक दबाव और डर के कारण युवती काफी समय तक चुप रही, लेकिन स्थिति असहनीय होने के बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढे़ं- CBSE में हासिल किए 92% नंबर, रिजल्ट के अगले दिन छात्रा ने किया सुसाइड; आखिर क्या थी वजह?
