गाजियाबाद पुलिस द्वारा ISI जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किए गए मामले की जांच जल्द ही NIA अपने हाथ में ले सकती है. सूत्रों की मानें तो NIA गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है.

गाजियाबाद पुलिस ने किया था पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने ISI जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया था. जिसके बाद अब जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक NIA के टीम ने गाजियाबाद पहुंचकर मामले से संबंधित FIR की कॉपी, केस डायरी और बाकी जरूरी जानकारियों को जुटाया है. उम्मीद है कि जल्द ही NIA इस मामले में अपना केस दर्ज कर सकती है.
21 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार
आपको बता दें कि पुलिस ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इस मॉड्यूल ने दिल्ली, मुंबई और कई राज्यों में सुरक्षाबलों के ठिकानों और आर्मी कैंट के पास सोलर सीसीटीवी कैमरों को लगाया था. इन कैमरों के जरिए देश की संवेदनशील जगहों की फुटेज और लाइव मॉनिटरिंग को सीधे पाकिस्तान भेजा जा रहा था.
कई जगहों से सीसीटीवी कैमरे बरामद
पुलिस ने मामले में जांच करते हुए कई संवेदनशील इलाकों से सीसीटीवी कैमरों को बरामद किया है. आपको बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपिययों ने आर्मी कैंट के आसपास सोलर पावर वाले सीसीटीवी कैमरों को लगाया था, जिससे उन्हें बिजली की जरूरत न पड़े और वे काफी लंबे समय तक काम करते रहें.
दोबारा हो सकती आरोपियों से पूछताछ
अब ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले की जांच NIA अपने हाथों में ले सकती है. सूत्रों की मानें तो NIA की टीम गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है, जिसके बाद यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि देश में और किन जगहों पर इस तरह के कैमरे लगाए गए हैं और कौनसी जगहें इन आरोपियों के निशाने पर थीं. उम्मीद है कि NIA जल्द ही इस मामले में जांच शुरू कर सकती है.
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन इनवेस्टमेंट के नाम पर बड़ा साइबर खेल, दिल्ली पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
