ग्वालियर में खुले पड़े सीवर चैंबर में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. इस घटना को स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही करार दिया है. लोगों का कहना है कि कई बार इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन नगर निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया.

सीवर चैंबर में गिरा मजदूर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मौजूद खुले पड़े सीवर चैंबर में एक मजदूर गिर गया. इस सीवर चैंबर में गिरने के कारण मजदूर की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. स्थानीय लोगों का कहवा है कि सीवर चैंबर काफी समय से खुला पड़ा है, कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की.
स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना झासी रोड थाना क्षेत्र के गणेश नगर कॉलेनी ओफो की बगिया की है. यहां शुक्रवार को शाम के समय पर अचानक हड़कंप मच गया. यहां खुले पड़े सीवर चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गिर गया था. मजदूर के गिरने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर मेहनत करने के बाद युवक को बाहर निकाला. जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया.
शराब का आदी था युवक
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सौरभ बाथम के रूप में की है. युवक मजदूरी करके अपना घर चलाता था. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक सौरभ शराब का आदी थी और वह बहुत शराब पीता था. ऐसा भी माना जा रहा है कि युवक नशे की हालत में खुले पड़े सीवर चैंबर में गिर गया हो. फिलहाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम को लेकर गुस्सा भरा हुआ है.
स्थानीय लोगों में नगर निगम को लेकर गुस्सा
स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ काफी नाराजगी जताई है. इस घटना के पीछे का कारण लापरवाही बताया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ISI जासूसी रैकेट का खुलासा, NIA कर सकती है मामले की जांच; 21 लोगों को किया गया गिरफ्तार
