उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शुक्रवार के दिन पर मंदिर से दर्शन करके आ रही महिला के साड़ी का पल्लू कंटेनर में फंसने के कारण मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. महिला की पहचान बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हप्सापुर गांव निवासी फूलकली के रूप में की गई है. फूलकली अधिवक्ता रामसरन की पत्नी है.
जानकारी के अनुसार फूलकली कानपुर जनपद में थाना सजेती अकधना में अपने मायके में रहने के लिए आई हुई थी. ई-रिक्शा बुक कर फूलकली अपनी भतीजी और पड़ोसी महिलाओं के संग में बक्सर के मां चंद्रिका देवी मंदिर में घूमने के लिए जा रही थी. जैसे ही ई रिक्शा प्रयागराज-कानपुर हाईवे के चौड़गरा में स्थित डिग्री कॉलेज के पास में पहुंचा, उसी समय उसका पल्लू सामने की ओर से आ रही कंटेनर में फंस गया. पल्लू के फंसने के कारण ई रिक्शा पूरी तरीके से अनियंत्रित हो गया और महिला की ई रिक्शा से गिरकर सड़क पर कंटेनर के नीचे आ गई.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद में एसएचओ कल्यानपुर सुमित देव पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आसपास में लगे हुए सीसीटीवी को देख कंटेनर चालक को खोजा जा रहा है. चालक के मिलने के बाद निम्न धाराओं के तहत में कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा! खुले सीवर चैंबर में गिरा मजदूर; डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
