पहाड़ी शादियों में प्रचलित एक परंपरा लोगों के बीच काफी सुर्खियों में दिखाई दे रही है. दरअसल, हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में एक ही घर के दो सगे भाईयों के संग में एक लड़की का विवाह कराया गया था. इसी बीच सामने आ रही हैं कि दोनों भाइयों की लगने वाली पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म लेने के बाद में लोगों के बीच में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर बच्चे का पिता कौन होगा.
बता दें कि जुलाई 2025 में कपिल और प्रदीप ने सुनीता नामक एक लड़की से विवाह किया था. वह दोनों को ही एक जैसा प्यार करती. किस पति के साथ में कब रहना हैं, यह भी वहीं चुनती थी. बच्चे के जन्म लेने के बाद में परिवार के बीच में खुशी का माहौल हैं. हालांकि, दोनों के बच्चे का बाप अधिकारिक तौर यानी की वास्तविक पिता कौन रहेगा, सभी लोग यह जानना चाहते हैं.
बच्चे का बायोलॉजिकल पिता दोनों में से कोई भी हो, लेकिन अधिकारिक तौर पर बात की जाए, तो बड़ा भाई ही बच्चे का अधिकारिक तौर पर पिता माना जाएगा. यहां तक की बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट पर भी उसी का नाम लिखा जाएगा. इस अनोखी शादी ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बात की जाए कानूनी तौर पर तो बता दें कि कानूनी तौर पर बहुविवाह भारत में बैन है.
दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की शादी को फ्रेटर्नल पॉलीएंड्री विवाह कहा जाता है. पहाड़ के इलाकों में अकसर यह जमीन के बंटवारे को रोकने के लिए किया जाता है. एक ही घर में अनेक भाई होने और जमीन जायदात में लड़ाई न हो इसी कारण से एक ही घर के सभी भाइयों की शादी एक ही महिला से करवा दी जाती थी.
ये भी पढ़ें: साड़ी का पल्लू बना काल: मंदिर से लौट रही महिला की कंटेनर हादसे में मौत
