जैसे-जैसे समय आगे जाता जा रहा हैं, विज्ञान भी तकनीक की ओर आगे की तरफ बढ़ते जा रहा हैं. बता दें कि हाल ही में एक ऐसा मशरूम जो कि केवल एक सीमित जगह पर ही उगाई जाती थी. अब वैज्ञानिकों की मदद से कही भी उगाई जा सकती है. साथ ही इसका रेट जानकर भी आप पूरी तरीके से चौंक जाएंगे.
कौन सी मशरूम की बात की जा रही
दरअसल, हम जिस मशरूम की बात कर रहे हैं वह गुच्छी मशरूम है. यह दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी में आती है. हालांकि, हर किसान के लिए इसकी खेती करना आसान नहीं था. पहले यह ऊंचे इलाकों और घने जगलों में ही उगाई जाती थी. बात करें अब के समय की तो अब इसे कंट्रोल माहौल देकर ग्रीनहाउस तकनीक द्वारा भी उगाया जा सकता है. इस मशरूम की खास बात यह हैं कि इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसे हिमालयन गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही बाजारों में अगर यह उपलब्ध भी होती है, तो काफी कम समय के लिए उपलब्ध होती है. मार्केट में आते के साथ ही तुरंत बिक जाना, जो कि इसके रेट भी इतने ऊंचे हैं. यहीं बात इसे खास बनाते हैं.
कितना होता है रेट
बता दें कि गुच्छी मशरूम की कीमत 30 से 40 हजार रुपये किलो होती है. हालांकि, शुरूआत में निवेश करना थोड़ा महंगा लग सकता हैं, लेकिन घाटे की गुंजाइश बिल्कुल नहीं होते हैं. इसमें ऐसे कई पोषण से भरपूर तत्व होते हैं, जो कि इसे बेहद खास बनाते हैं.
ग्रीन हाउस के जरिए होए मालामाल
हालांकि, शुरूआत में गुच्छी को उगाना बेदह ही ना मुमकिन होता था, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसे आसान कर दिया है. इसकी खेती के लिए महत्वपूर्ण खास तापमान और नमी होती है. ग्रीनहाउस के सेटअप से आप इसे आसानी से उगा सकते हो. ग्रीनहाउस के जरिए आप इसके तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: एक दुल्हन, दो दूल्हे: दो सगे भाइयों की एक पत्नी ने दिया बच्चा, कौन है पिता?
