राजधानी दिल्ली में एक शराब कारोबारी के घर पर नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने परिवार को डराकर लाखों रुपयों का कैश और ज्वेलरी लूटी और फरार हो गए.
शराब कारोबारी के घर डकैती
राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक गोल्फ लिंक इलाके में एक शराब कारोबारी के घर पर डकैती की घटना हुई है. यहां एक नौकर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शराब कारोबारी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना गुरुवार शाम की है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
30-40 लाख कैश लूटा
जानकारी के मुताबिक गोल्फ लिंक स्थित एक घर में नौकर अपने कुछ साथियों के साथ घुसा और परिवार के डराकर डकैती डाली. नौकर ने परिवार को डराकर पैसे और ज्वेलरी लूटी और फिर सभी लोग फरार हो गए. इस वारदात की जानकारी गुरुवार रात लगभग 8 बजे के आसपास पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. डकैती के दौरान आरोपी लगभग 30 से 40 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हुए हैं.
कुछ दिनों पहले ही रखा था नौकर
आपको बता दें कि घर में डकैती की घटना को नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जिस घर में यह घटना हुई है, वहां कुछ दिनों पहले एक नौकर को काम पर रखा गया था. इस नए नौकर को पुराने नौकर के कहने पर रखा गया था. परिवार का आरोप है कि नए नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है.
मामले में जांच कर रही पुलि
परिवार ने बताया कि इस वारदात में लगभग 6 लोग शामिल थे. इस घटना के बाद नौकर फरार बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौकर की पहचान कर ली गई है और डकैती में शामिल सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस जांच के दौरान घर के आसपास में लगे हुए कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.
ये भी पढ़ें: एक दुल्हन, दो दूल्हे: दो सगे भाइयों की एक पत्नी ने दिया बच्चा, कौन है पिता?
