Uttarakhand Actress Urmila Suresh Rathore :अंकिता भंडारी केस को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज़ है।उर्मिला सनावर के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।लेकिन इन आरोपों में कितना सच है और कितने सवाल अब भी जवाब मांगते हैं, आइए समझते हैं इस पूरी कहानी को

उर्मिला सनावर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं पर अंकिता भंडारी केस में संलिप्तता के आरोप लगाए हैं।उनका दावा है कि एक ‘VIP एंगल’ को दबाया गया और जानबूझकर CBI जांच नहीं कराई गई।लेकिन सवाल यह है कि घटना के समय तत्कालीन DGP ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी अगर किसी के पास कोई भी सबूत हो,तो पुलिस के सामने आए।उस वक्त कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।तो अब सोशल मीडिया पर ही खुलासे क्यों उर्मिला सनावर ने कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जारी कीं।हालांकि उनके पति ने ही इन ऑडियो को फर्जी बताया है।सिर्फ बातचीत के आधार पर कानूनी सबूत होने का दावा सवालों के घेरे में है। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि वह उर्मिला सनावर से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।आरोप है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहीं और कथित सबूत पुलिस को नहीं सौंपे गए हैं।

राजनीतिक नाराज़गी का आरोप
•आरोप है कि उर्मिला ज्वालापुर सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। टिकट न मिलने के बाद आरोपों का दौर शुरू होने की बात कही जा रही है उर्मिला पर यह आरोप भी लगाया गया है कि वे ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं।टिकट न मिलने के बाद आरोपों की शुरुआत होने की बात कही जा रही है

ब्लैकमेलिंग और पैसों के आरोप
ब्लैकमेलिंग और पैसों के आरोप पति ने ही उर्मिला पर 50 लाख से ज्यादा की उगाही का आरोप लगाया। ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने के दावे भी सामने आए हैं। उर्मिला सनावर के पति ने ही उन पर ब्लैकमेलिंग और 50 लाख रुपये से अधिक की उगाही का आरोप लगाया है। इन आरोपों की भी जांच की बात कही जा रही है।

कांग्रेस कनेक्शन?
एक वायरल ऑडियो में कांग्रेस से बातचीत का दावा किया जा रहा है।बीजेपी को बदनाम करने की बात कही गई,हालांकि पुष्टि नहीं हुई। एक वायरल ऑडियो के ज़रिए कांग्रेस से बातचीत और बीजेपी को बदनाम करने की कथित बात भी सामने आई है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

पुराने मुकदमे पुराना कानूनी रिकॉर्ड
•2022 और 2025 में
•अलग-अलग थानों में FIR दर्ज होने की जानकारी।
•कुछ मामलों में
•FR लगने की बात कही गई है
उर्मिला सनावर के खिलाफ 2022 और 2025 में दर्ज मामलों का भी हवाला दिया जा रहा है।

कुछ मामलों में जांच के बाद फ़ाइनल रिपोर्ट लगने की बात सामने आई है फिलहाल उर्मिला सनावर के आरोप दावे हैं और उनके खिलाफ लगे आरोप भी जांच के दायरे में हैं।
सच्चाई क्या है—
यह जांच, सबूत और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।
इस पूरे मामले पर हमारी नज़र बनी रहेगी।
