राजस्थान के बाड़मेर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. बता दें कि यहां पर बालोतरा रिफाइनरी में भयावह आग लग गई है. प्रधानमंत्री मोदी कल इसका लोकार्पण करने वाले थे. ऐसे में इतना भीषण आग लगना काफी चिंताजनक स्थिति को दिखाता है. भीषण आग CDU की यूनिट में लगी थी.
बता दें कि सीएम भजनलाल साढ़े चार बजे इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे. हालांकि, उससे पहले ही यह हादसा हो गया. अभी तक लेकिन किसी भी तरीके के जनहानि होने की खबर सामने नहीं आई है. आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी. बता दें कि रिफाइनरी के आसपास और अधिकतर हिस्सों को खाली करवा दिया गया है. दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने में लग गई है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की सभा स्थल के पास में लगाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए रिफाइनरी में लगाई गई है.
हालांकि, अभी तक आग की लपटों पर काबू नहीं पाया गया है. गनीमत यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा यूनिट रिफाइनरी से करीब एक घंटे की दूरी पर है. उनका कार्यक्रम स्थल काफी सुरक्षित बताया जा रहा है. अभी तक वहां से लपटे निकलते हुए दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: रिश्वत की मांग पर सवाल उठाने पर पुलिसकर्मी ने जड़े शिकायतकर्ता को 20 थप्पड़, वायरल वीडियो ने खोली पोल
