पश्चिम बंगाल से पीएम मोदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं. अब लोगों ने मन में यह उत्सुकता है कि आखिर वह झालमुड़ी वाला दुकानदार कौन है और वह कितनी कमाई करता है.

पीएम मोदी ने खाई झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल में चुनावों के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक प्रतिक्रिया अब चर्चा का विषय बन गई है. देश में इन दिनों पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं. झारग्राम के रैलियों के बीच अचानक से पीएम का काफिला रुका और वे सड़क किनारे मौजूद एक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए.
प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं
प्रधानमंत्री ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से कहा कि भाई मुझे तुम्हारी स्पेशल झालमुड़ी खिलाओ. जिसके बाद युवक तुरंत ही अपने काम पर लग गया. दुकानदार ने कुछ ही देर में मिर्च-मसाले, मूंगफली और तीखे अचार को मिलाकर ताजा झालमुड़ी बना दी. इस दौरान दुकानदार ने पीएम मोदी से पूछा कि सर प्याज डालूं? इस बात का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि भाई प्याज तो खाता हूं, लेकिन किसी का दिमाग नहीं खाता.
प्रधानमंत्री ने दिए पैसे
झालमुड़ी लेने के बाद पीएम ने उसे पैसै दिए, पहले तो उसने मना किया लेकिन प्रधानमंत्री के काफी जोर देने पर उसने पैसे रख लिए. इस वीडियो के बाद लोग यह जानने के काफी उत्सुक हो गए कि आखिर यह झालमुड़ी वाला युवक कौन है? आपको बता दें कि झालमुड़ी की दुकान वाला व्यक्ति एक साधारण युवक है और वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है.
विक्रम साह है युवक का नाम
प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने वाले युवक का नाम विक्रम साह है. वह पिछले कई सालों से झारग्राम में दुकान चलाकर अपना गुजारा करता है. मीडिया से बातचीत के दौरान विक्रम ने बताया कि वह 9वीं क्लास तक पढ़ा है और आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं पढ़ सका. व्यक्ति का कहना है कि वह रोज लगभग 1000 से 1200 रुपए तक की कमाई कर लेता है.
ऑटेग्राफ लेना भूल गया
दुकानदार विक्रम ने बताया कि इस मुलाकात में राजनीति की कोई बात नहीं हुई है, पीएम ने परिवार और काम के बारे में बातचीत की. विक्रम ने कहा कि एक बात का अफसोस है कि वह प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ नहीं ले पाया. युवक का कहना है कि यह पल पूरी जिंदगी याद रहेगा. व्यक्ति का कहना है कि मुझे बेहद अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री एक छोटी सी दुकान पर आए और उससे बातचीत की.
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे का नया रिकॉर्ड! कबाड़ बेचकर कमाए 317 करोड़ रुपए; बिना टिकट वाले यात्रियों से 148 करोड़ की कमाई
