भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे जोन ने इस बार पुराना लोहा और कबाड़ को बेचकर 317 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों से 148 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है.

भारतीय रेलवे का नया रिकॉर्ड
भारतीय रेलवे ने एक चौंकाने वाला कारनामा कर दिया है. भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे जोन ने इस बार काफी अच्छी कमाई कर डाली है. रेलवे ने इस बार पुराना लोहा और कबाड़ को बेचकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. पुराना लोहा और कबाड़ को बेचकर रेलवे ने 317 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ बिना टिकट के सफर करने वालों से भी वसूली की है.
बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूली
उत्तर मध्य रेलवे ने बिना टिकट के सफर करने वालों के ऊपर सख्ती दिखाते हुए उन लोगों से 148 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ माल ढुलाई में भी रेलवे ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. उत्तर मध्य रेलवे ने 21 मिलियन टन से ज्यादा का माल पहुंचाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. रेलवे ने कबाड़ बेचकर 317 करोड़ रुपए की कमाई की है. जिससे साफ सफाई भी हुई है.
नीलामी के जरिए बेचा सामान
उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे यार्ड, वर्कशॉप और ट्रैक के किनारे पड़ी पुरानी लोहे की चीजों और पुराने सामान को नीलामी के जरिए बेचा है. इस नीलामी को रेलवे ने कबाड़ से जुगाड़ का नाम दिया है. रेलवे ने इस अभियान से पैसे कमाने के साथ रेलवे स्टेशन और यार्ड को भी साफ-सुथरा किया है. वहीं बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर भी रेलवे ने सख्ती की है.
अर्तव्यवस्था में काफी सहारा
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से 148 करोड़ रुपए की कमाई की है. उन सभी लोगों से जुर्माना वसूला गया है, जो बिना टिकट के ट्रेन से यात्रा कर रहे थे. रेलवे ने अब नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसकी मदद से रेलवे की आमदनी भी बढ़ी है और अर्थव्यवस्था को भी काफी सहारा मिला है. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह सफलता बेहतर प्लानिंग सख्त और सख्त कानूनों की बजह से हुआ है.
यह भी पढे़ं- होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, कनॉट प्लेस में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील की मौत; आत्महत्या या साजिश?
