दिल्ली के कनॉट प्लेस में हाईकोर्ट के वकील ने होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है, फिलहाल घटना के पीछे किसी साजिश या संदिग्ध स्थिति की आशंका नहीं जताई गई है.

15वीं मंजिल से कूदा युवक
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बीती रात एक युवक ने होटल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान 26 साल के राजेश सिंह के रूप में हुई है. युवक दिल्ली के महावीर एन्कलेव का रहने वाला था और दिल्ली हाईकोर्ट में वकील था.
कनॉट प्लेस में लिया था होटल
बताया जा रहा है कि राजेश ने 18 अप्रैल को शाम लगभग 6.30 बजे कनॉट प्लेस पर मौजूद होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था. जिसके बाद अगले ही दिन युवक ने आत्महत्या कर ली. राजेश ने 19 अप्रैल को रात लगभग 9.15 बजे के आसपास होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस को मामले की सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने होटल से छलांग लगा दी है.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
जानकारी मिलने के बाद थाना कनॉट प्लेस के SHO और लोकल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि युवक 18 अप्रैल को होटल में आया था. पुलिस को जैसे ही मामले में सूचना मिली तो जांच शुरू कर दी गई. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. मामले में क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने जांच के दौरान होटल परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है. फिलहाल परिजनों के बयानों के मुताबिक किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध स्थिति की आशंका नहीं जताई गई है. मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘यार आ जाओ न मेरे पास…’, पत्नी से कर रहा था रिक्वेस्ट; युवक ने कर ली आत्महत्या
