उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को अपनी दुकान के आगे शराब पीने से मना करना काफी भारी पड़ गया है. हालांकि, दूसरी तरफ यह दबंगों के हौसले को भी दिखाता है. बता दें कि भटीपुरा मोहल्ले में किराने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के शराब पीने से मना करने पर जमकर मारपीट की गई है. हैरानी की बात तो यह हैं कि दबंगों ने दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की है.
जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा भटीपुरा मोहल्ला का है. दरअसल, पीड़ित शंकर प्रजापति जब दोपहर के समय में अपने दुकान में आए, तो कुछ लोग उनकी दुकान के सामने चबुतरे पर बैठ कर शराब पी रहे थे. उन्होंने उन सभी का वहां पर शराब पीने से रोका. इतनी सी बात पर सारे बदमाश भड़क गए और जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करके चले गए.
शुरू में तो सभी को लगा कि उन लोगों ने यह बातें गुस्से में ऐसे ही बोल दी थी, लेकिन किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि बदमाशों का हौसला काफी बुलंद है. 19 अप्रैल दिन रविवार के दिन में बदमाश घात लगाकर शंकर को मारने के लिए बैठे थे. दरअसल, जब शंकर दुकान बंद कर रहे थे, उसी समय में अचनाक से लाइट कट गई. अंधेरे का फायदा उठाकर दबंगों ने लाठी और डंडों का प्रयोग कर शंकर पर हमला कर दिया.
शंकर ने बताया कि आरोपियों ने उसे बहुत मारा, जिसके बाद वह बचने के लिए घर में घुस गए. उनपर गुस्सा उतारने के बाद सभी ने दुकान को तहस नहस कर दिया और जमकर मारपीट की, साथ ही दुकान पर रखे हुए पैसे भी ले लिए. तोड़फोड़ और मारपीट करने के बाद में वह परिवार को मारने की धमकी भी देकर चले गए.
मामले की सूचना डायल 112 पर भटीपुरा चौकी प्रभारी को दी गई, जिसके बाद में वह मौके पर पहुंचे. पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने अपने परिवार के संग में कुछ अनहोनी न हो, इसके लिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ‘यार आ जाओ न मेरे पास…’, पत्नी से कर रहा था रिक्वेस्ट; युवक ने कर ली आत्महत्या
