उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर बनी संगमरमर की मस्जिद को हटाने के लिए रेलवे ने नोटिस जारी किया है. रेलवे का कहना है कि यह मस्जिद अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर बनी हुई है.

प्रयागराज जंक्शन पर बनी मस्जिद को नोटिस
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे ने अपनी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है. रेलवे के मुताबिक यह मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई है और उसे 27 अप्रैल तक खाली करने का नोटिस दिया है. रेलवे के इस नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी ने इसका विरोध किया है और यह कहा है कि मस्जिद वक्फ बोर्ड में दर्ज है. मस्जिद कमेटी का कहना है कि रेलवे के नोटिस को चुनौती देने के लिए वे इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएंगे.
मस्जिद कमेटी को दिया गया नोटिस
रेलवे प्रशासन के मुताबिक 15 अप्रैल को यहां निर्माण कार्य शुरू था. जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन सिटी साइड में मौजूद संगमरमर मस्जिद को हटाने के लिए रेलवे ने नोटिस जारी किया है. रेलवे का कहना है कि मस्जिद को रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है. मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली को रेलवे ने नोटिस के माध्यम से बताया है कि यहां 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होना है.
27 अप्रैल तक का दिया समय
रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस में मस्जिद को 27 अप्रैल तक खाली करने के लिए समय दिया गया है, जिससे इसे तोड़कर निर्माण किया जा सके. आपको बता दें कि प्रयागराज जंक्शन पर सिटी साइट में स्टेशन परिसर में मस्जिद मौजूद है जिसको हटाया जाना है. रेलवे ने मस्जिद खाली करने के लिए समय दिया है, अगर समय के साथ मस्जिद खाली नहीं होती है, तो मस्जिद के नुकसान की पूरी तरह मस्जिद कमेटी को उठानी होगी.
हाईकोर्ट जाएगी मस्जिद कमेटी
रेलवे के नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी का कहना है कि मस्जिद यूपी वक्फ बोर्ड में दर्ज है. रेलवे का नोटिस सीनियर सेक्शन इंजीनियर की तरफ से 10 अप्रैल को जारी किया गया था. नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी में हड़कंप मच गया है. कमेटी का कहना है कि यह मस्जिद यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज है. मस्जिद कमेटी से जुड़े हुए लोग रेलवे के इस नोटिस के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- CM के बयानों पर रोक की मांग! याचिका पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती; राज्य सरकार से मांगा जवाब
