प्रधानमंत्री के जादू ने एक ही दिन में एक साधारण से नाश्तें को लोगों के बीच में फेमस कर दिया. दरअसल, जिस झालमुड़ी को लोग बहुत कम लोग जानते थे. अब पूरे भारत के लोगों ने जान लिया है. बिहार, झारखंड और बंगाल के फेमस इस स्ट्रीट फूड की चर्चा चारों तरफ दिखाई दे रही है.
modi effect- सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
हैरानी की बात तो यह हैं कि अभी के समय में लोगों के मन में इस फूड को लेकर भर-भर के उत्सुकता दिखाई दे रही है. बता दें कि 22 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्द में झालमुड़ी आ गया. सभी इसे modi effect करके सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. लोग सर्च करके इसके बारे में जानना चाहते हैं.
हालांकि, इसी बीच कई लोगों का कहना हैं कि जिस दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह खाया, उसकी रातों रात किस्मत चमक गई. इसी बीच सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक और चर्चा लोगों के बीच में दिखाई दे रही हैं. वह चर्चा यह हैं कि आखिर झालमुड़ी वाला एक महीने में कितना कमा लेता होगा. आइए आपके इस सवाल का जवाब दें.
इतना कमाता हैं एक दिन में
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान में झालमुड़ी वाले ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. पैसे कमाने के लिए वह बिहार से बंगाल आया था. एक दिन की कमाई उसने 1000 से लेकर 2000 के बीच की बताई है. वहीं, महीने की उसने 30 से 35 हजार के बीच की बताई है. इतने में उसका घर आसानी से चल सकता है. जैसे ही लोगों का यह बात पता चली, सोशल मीडिया पर लोग मजेदार रिएक्शन देते आए. सभी ने कहा कि भाई ने किसी एक्टर या एक्ट्रेस से नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री से ही अपना प्रमोशन करवा लिया हैं.
ये भी पढ़ें: प्रयागराज जंक्शन पर बनी मस्जिद को डेडलाइन! रेलवे ने जारी किया खाली करने का नोटिस; 27 अप्रैल तक का दिया समय
