पश्चिम रेलवे पर कांदिवली-बोरीवली के बीच चल रहे छठी रेलवे लाइन के काम के कारण पश्चिम रेलवे की 300 लोकल ट्रेन फेरियाँ रद्द रहेंगी।

पश्चिम रेलवे पर कांदिवली-बोरीवली के बीच चल रहे छठी रेलवे लाइन के काम के कारण पश्चिम रेलवे की 300 लोकल ट्रेन फेरियाँ रद्द रहेंगी।इससे यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है, हालाकि अब तक कोई भारी असुविधा की जानकारी यात्रियों द्वारा अब तक रिपोर्ट नहीं की गई है। पश्चिम रेलवे पर बांद्रा टर्मिनस और बोरीवली के बीच छठी लाइन का काम अंतिम चरण में है।

कांदिवली – बोरीवली के बीच बुनियादी ढाँचे का काम शुरू कर दिया गया है।
इसके लिए 20 दिसंबर से अगले 30 दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक 18 जनवरी तक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण 26 दिसंबर को रात 11 बजे से 27 दिसंबर को सुबह 7 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर असर पड़ेगा।साथ ही, पश्चिम रेलवे प्रशासन ने बताया कि बोरीवली / अंधेरी की कुछ लोकल ट्रेनें सिर्फ गोरेगांव तक ही चलेंगी।इस मार्ग पर लगभग 300 लोकल फेरियाँ 27 दिसंबर यानी आज रद्द की जाएंगी। इसमें अप, डाउन, फास्ट और स्लो लोकल सेवाओं का समावेश होगा।इसके अलावा, बोरीवली तक चलने वाली 14 लोकल फेरियाँ गोरेगांव तक ही चलाई जाएंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान अंधेरी की कुछ लोकल सेवाएँ भी केवल गोरेगांव तक ही चलेंगी।
इसे भी पढ़े: चाचा-भतीजे’ में क्यों नहीं बनी बात, MVA के पास वापस लौटी शरद पवार की एनसीपी
क्या कह रहे है रेलवे के अधिकारी

इस मामले में रेलवे के अधिकारीयों का कहना है की यात्रियों को असुविधा ना हो इस लिए इन कार्यों को वीकेंड में ही निर्धारित किया गया है। (Project )परियोजना पूरी होने पर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एक समर्पित ट्रैक उपलब्ध होगा और लोकल (Local Train) ट्रेनें ज्यादा समय पर और ज्यादा संख्या में चल सकेंगी।
70 से 80 ट्रेने रोजाना होंगी प्रभावित अगले दो दिन तक होगी परेशानी

इस मामले में (Waistren Railway) पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा है की जब तक कार्य अवधि है इसके दौरान रोजाना औसतन 70/80 लोकल ट्रेनें (Local Train) रोजाना रद्द रहेंगी। साथ ही बोरीवली में लाइन लिंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग जैसे प्रमुख तकनीकी कार्यों की वजह से 27 और 28 दिसंबर को रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या जादा होगी, जिससे 296 और 235 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

यात्रियों को भारी असुविधा होने की संभावना
पश्चिम रेलवे पर दिन भर में यात्रियों की सेवा में लगभग 1,406 लोकल फेरियाँ चलती हैं। ब्लॉक अवधि में, इनमें से लगभग 20 प्रतिशत लोकल फेरियाँ रद्द हो जाएंगी। इसलिए, यात्रियों को भारी असुविधा होने की संभावना है। नए साल के अवसर पर बाहरगाँव जाने वाले और मुंबई घूमने आने वाले पर्यटकों को इस ब्लॉक का असर पड़ेगा।
