Rahu Gochar 2026: 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कुछ ग्रह शुभ फल देंगे, वहीं राहु का गोचर कई राशियों के जीवन में बड़ी हलचल ला सकता है.

Rahu Gochar 2026: नया साल 2026 राहु की स्थिति के हिसाब से दो राशियों के लिए कठिन रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के घर में राहु का प्रवेश दो राशियों के लिए आफत बन सकता है. राहु 5 दिसंबर 2026 को शनि की कुंभ राशि से निकलकर शनि के स्वामित्व वाली ही मकर राशि में गोचर करेगा. ज्योतिषविदों ने इस गोचर को दो राशियों के लिए कष्टकारी बताया है. इन राशियों को धन संकट का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में अप्रत्याशित इजाफा इनके बजट बिगाड़ सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि में राहु का प्रभाव क्रोध, गलत निर्णय और जल्दबाजी को बढ़ावा देगा. क्रोध, अहंकार आपकी सबसे बड़ी दुश्मन होंगी. ये खराब गुण आपको खूब नुकसान करवाएंगे. इस दौरान आप पेशेवर मोर्चे पर दबाव महसूस कर सकते हैं. आर्थिक और व्यक्तिगत मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके दांपत्य जीवन पर भी इस गोचर का असर दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज: अगर तुलसी का पौधा बहुत ज़्यादा फैल जाए, तो करें यह एक काम
मकर राशि
नौकरी-व्यापार के मामले में आपको सावधानी से निर्णय लेने होंगे. सहकर्मियों या वरिष्ठों संग टकराव, मतभेद की स्थिति बन सकती है. मानसिक अवसाद बढ़ेगा. पैसों के मामले में बड़ी चोट हो सकती है. कर्ज, उधार, निवेश आदि मामलों में बारीकी से ध्यान देना होगा. शॉर्टकट तरीकों से पैसा कमाना आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. जुआ, सट्टा या शेयर मार्केट में भाग्य आजमाने से बचना होगा. किसी भी निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी रहेगा और गलत संगति से दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी होगा.

उपाय
जिन लोगों को राहु ज्यादा समस्या दे उन्हें कुछ खास उपाय जरूर आजमाने चाहिए. ज्योतिषविदों की सलाह पर राहु से संबंधित कोई रत्न धारण करें. चूंकि राहु शनि की राशि में ही रहेगा, इसलिए दान-पुण्य और गरीबों की मदद जैसे कुछ अच्छे कामों से आपका कल्याण संभव है. प्रत्येक सोमवार को “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. आपके रास्ते में आने वाली बाधा अपने आप दूर हो जाएगी.
सारांश
2026 में राहु का गोचर चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगा, लेकिन धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच से इन असर को नियंत्रित किया जा सकता है.
