Yamuna Expressway Road Accident: सड़कों पर चलते समय लोगों का गाड़ियों की स्पीड पर कंट्रोल कई बार खो जाता है. ऐसे में हमें कई बार हादसों की खबरें भी सुनने को मिलती हैं. सड़कों पर होने वाले एक्सीडेंट की खबरें हमें जब तब सुनने के मिल जाती हैं. एक ऐसी ही खबर ग्रेटर नोएडा से भी आई है.
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टक्कर के बाद दोनों कारों में भीषण आग लग गई, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह से जलकर राख हो गईं.
शनिवार रात हुई जोरदार टक्कर
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात को 2 कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों गाड़ियों में भाषण आग लग गई, आग लगने के बाद में घटना स्थल पर भाग-दौड़ हम गई. घटना की सूचना मिलने के बाद में मौके पर ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं, जिसके बाद में आग के ऊपर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक दोनों गाड़ियां बुरी तरह से जलकर राख हो गई थीं.
हादसे में नहीं गई किसी की जान
हादसे के बाद में दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. रबूपुरा थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेवर से नोएडा की तरफ जानें वाली 2 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दोनों गाड़ियों में बुरी तरह आग लग गई. हालांकि हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. कार में मौजूद लोगों ने कूदकर अपनी जान को बचाया. जिससे हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. इस मामले में आगे की काईवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में आज पश्चिम रेलवे की 300 लोकल ट्रेनें रद्द,छठी लाइन के काम के कारण पश्चिम रेलवे पर आज काम होगा।
