Gangster Vinay Tyagi Murder Case: हरिद्वार के लक्सर गैगंवार में मारे गए पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैगंस्टर विनय त्यागी हत्याकांड में चौकाने वाले खुलासे हुए है, गैगंस्टर की बहन ने आरोप लगाया है की विनय को 750 करोड़ रुपए के लिए मरवाया गया है

: हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर हुए गैगंवार में पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी को कल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, विनीत त्यागी चार दिन पहले लक्सर में पुलिस कस्टडी में एक बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार डी थी, इसके फौरन बाद विनय त्यागी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में पुलिस ने एडमिट करवाया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें के बाद शनिवार की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया,
विनय त्यागी जिसकी चर्चा उत्तर प्रदेश दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार होती थी
कुख्यात गैगंस्टर विनय त्यागी ने मात्र 16 साल की उम्र में ही जरायम की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद अपराध की दुनिया में इसका (Vinay Tyagi) वर्चस्व बढ़ता ही चला गया, गैंगस्टर विनय त्यागी के खिलाफ (UP) उत्तर प्रदेश दिल्ली (Delhi) और (Uttarakhand) उत्तराखंड में लगभग 57 से जादा मुकदमों की एक लंबी फेहरिस्त है, (Gangster Vinay Tyagi) विनय त्यागी पर हत्या हत्या की कोशिश और अपहरण समेत कई संगीत धाराओं में मुकदमे तीन राज्यों में है.
गैगंस्टर विनय त्यागी की मौत के पीछे की मुख्य वह क्या है?
वैसे तो गैग्सं और गैगंस्टरों के बीच गैगंवार अक्सर होती है इसके पीछे का मकसद होता है वर्चस्व लेकिन गैगंस्टर विनय त्यागी की गैगंवार में हत्या करने की मुख्य वजह क्या है वर्चस्व तो नहीं क्योकी अगर ये हत्या वर्चस्व के ले की गई होती तो अब तक इस मामले में बिरोधी गैगं का सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आ गया होता, हालांकी विनय त्यागी की बेटी और बहन ने के आरोपों के हिसाब से देखा जाए तो मौत के पीछे की वजह विनय को एक साजिश के तहत फंसाने का है, घरवाले कह रहे की उनके भाई को एक साजिश के तहत फंसाया गया है,
इसे भी पढ़े: उन्नाव रेप केस में एक और मोड़… पीड़िता ने जांच अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए
गैगंस्टर विनय त्यागी मर्डर मिस्ट्री में 750 करोड़ का खेल!
गैगंस्टर विनय त्यागी की की मौत के बाद उसकी बहन सीमा त्यागी ने कहा कि उनके भाई के हत्या की साजिश का यह पूरा मामला करीब 750 करोड़ रुपये से जुड़ा है और इसके पीछे एक ठेकेदार (Subash Tyagi) सुभाष त्यागी की साजिश है. गैगंस्टर की बहन सीमा त्यागी ने कहा कि इस मामले के बाद से पूरे परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्होने कहा की उस ठेकेदार (ED) ईडी से बचने के लिए सारा पैसा एक और व्यक्ती (डॉ प्रमोद त्यागी) के यहां रखा था और यह बात डॉ प्रमोद ने विनय त्यागी को भी यह बात बताई थी, की गैगंस्टर विनय और डॉ प्रमोद (ED) को ईडी पैसे देने की पूरी प्लानिंग की थी
चुनाव के दौरान ही गैगंस्टर विनय को किया जा रहा था परेशान!
गैगंस्टर विनय की बहन सीमा त्यागी ने कहा की जब उत्तराखंड में चुनाव थे तो उश दौरान सुभाष त्यागी ने उनके भाई विनय को काफी परेशान किया था राजनीतिक रूप से भी और दूसरे तरीकों से भी, हालाकी पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है
24 दिसंबर को पुलिस कस्टडी में हुई गैगंवार
गौरतलब है कि हरिद्वार जिले के लक्सर इलाके में 24 दिसंबर को विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के ले जाया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला किया. मेरठ के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को इस दौरान कई गोलियां लगीं और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराने के चार दिन बाद उसकी मौत हो गई. वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर मर्डर, हत्या के प्रयास, अपहरण और लूट डकैती समेत 64 मुकदमे दर्ज थे. इनमें से 38 मुकदमे अभी चल रहे हैं. 30 सितंबर को (Vinay Tyagi) विनय त्यागी को देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने से चोरी के एक मामले में गारफ्तार करके जेल भेजा गया था. विनय त्यागी जागृति विहार मेरठ में रहता था, लेकिन वो मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला था.
सारांश
हरिद्वार के लक्सर गैगंवार में मारे गए पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैगंस्टर विनय त्यागी हत्याकांड में चौराने वाले खुलासे हुए है, गैगंस्टर की बहन ने आरोप लगाया है की विनय को 750 करोड़ रुपए के लिए मरवाया गया है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन इस हत्याकांड के बाद अब सियासी बयानबाजी भी हो रही है,
