Pink Saheli Smart Card Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नाम से योजना शुरू की है. यह योजना दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को DTC और क्लस्टर बसों में अनलिमिटेड मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देती है.
पुरानी योजना की लेगी जगह
दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई यह योजना पुरानी पिंक टिकट योजना की जगह ले लेगी. पिंक टिकट योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था. जिसकी मदद से दिल्ली की महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति DTC यानी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और क्लस्टर बसों में फ्री में सफर कर सकती हैं.
कब शुरू हुई पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2 नवंबर 2025 को इस योजना को शुरू किया था. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के सफर को आसान, डिजिटल और सुरक्षित बनाना है. इस योजना को पुरानी पेपर टिकट योजना की जगह पर शुरू किया गया है, क्योंकि पुरानी योजना में दुरुपयोग की शिकायतें ज्यादा आने लगी थीं.
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना को महिलाओं की यात्राओं को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है. सरकार कीइस योजना का फायदा दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 12 साल से फिर उससे ज्यादा की उम्र जरूरी है. हालांकि अब इस योजना का लाभ NCR (नोएडा, गुरुग्राम) की महिलाओं को नहीं मिलेगा.
क्या हैं इस डिजिटल कार्ड की विशेषताएं?
दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर आधारित स्मार्ट कार्ड होगा. इसके साथ ही कार्ड के ऊपर महिला का नाम, पता और फोटो भी होगा. इस कार्ड की वैलिडिटी पूरी जिंदगी की होगी और इस कार्ड को बस की ईटीएम मशीन पर टैप करके बस में पूरी तरह से फ्री में सफर कर सकेंगे. इस स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज करके आप दिल्ली मेट्रो या फिर किसी और ट्रांसपोर्ट में भी पेड यात्रा कर सकते हैं. इस कार्ड की कोई भी सीमा नहीं होगी.
कैसे करें आवेदन?
इस स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी है. सबसे पहले आपको DTC की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए आपको आदार कार्ड या दिल्ली का पता प्रमाण पत्र के लिए वोटर आईडी या राशन कार्ड जरूरी होगा. इसी के साथ में आपको फोटो और बाकी की KYC डिटेल्स पूरी करनी होंगी.
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको बेवसाइट पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड सेक्शन में जाना होगा, जिसके बाद में आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे अपलोड करना होगा. इतना काम करने के बाद आपका KYC वेरिफिकेशन बैंक के माध्यम से पूरा होगा. वेरिफिकेशन के बाद में आपका कार्ड घर पर डिलीवर हो जाएगा या फिर आप खुद जाकर भी ले सकते हैं. कार्ड इश्यू या फिर मेंटेनेंस के लिए कुछ फीस लग सकती है, जिसे आप DTC पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.
पुरानी और नई योजना में फर्क




