Sikkim Goecha La trekking death news: लोगों को जिंदगी में एडवेंचर करना काफी ज्यादा पसंद होता है. लेकिन कई बार यही एडवेंचर मौत को दावत दे देता है. सिक्किम के मशहूर गोएचा ला ट्रैकिंग रूट पर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है. सिक्किम में ट्रेकिंग करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
ट्रेकिंग रूट पर बिगड़ी तबीयत
सिक्किम का गोएचा ला ट्रेकिंग रूट काफी मशहूर है. यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग ट्रेकिंग करने जाते हैं. लेकिन इस बार इस ट्रेकिंग रूट से एक दर्दनाक खबर आई है. उत्तर प्रदेश से आए एक 45 साल के ट्रेकर की ट्रेकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई. मरने वाले व्यक्ति की पहचान सुरज कुमार तिवारी के रूप में की गई है.
8 दिन की ट्रेकिंग यात्रा पर निकला था व्यक्ति
सिक्किम के गोएचा ला ट्रेकिंग के लिए सूरज अपने कुछ दोस्तों के साथ में 8 दिन के लिए घर से निकला था. जिस ट्रेक पर सूरज जा रहा था, वह ट्रेक कंचनजंगा नेशनल पार्क में मौजूद है. यह यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है और हर साल यहां देश-विदेश से ट्रेकर्स आते हैं, जिससे यह सभी ट्रेकर्स के बीच में यह ट्रेक काफी लोकप्रिय माना जाता है.
ट्रेन पूरा करने के बाद सूरज कर रहा था चढ़ाई
मृतक सूरज और उसके दोस्त ट्रेक पूरा करने के बाद जब कोकचुरोंग कैंप के पास में चढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक से सूरज की तबीयत खराब हो गई और लकवे जैसे लक्षण महसूस होने लगे. उसके साथ में मौजूद ट्रेकर्स और गाइड्स ने स्थिति देखकर तुरंत ही प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद में स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर के जरिए युकसोम लाया गया. लेकिन लंबी दूरी और ज्यादा ऊंचाई के कारण रेस्क्यू में काफी समय लगा और फेडांग कैंपसाइट के पास लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर सूरज की मौत हो गई. मौत के बाद सूरज के शव को ग्यालशिंग जिला अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम के बाद यहां उसके शव को परिवार वालों को शौंप दिया गया है.

