महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सभी लोग चौंक गए है. दरअसल, यहां पर एक बाबा ने घर से भागी बेटी को वापस लाने का लालच देकर परिवार से पैसे ऐंठ लिए है. स्थानीय लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. एक पिता के बेबसी का फायदा उठाकर उससे पैसे ऐंठने का मामला पुलिस के पास जा चुका है.
पड़ोस के ही एक लड़के के संग संबंध
दरअसल, बोरगांव में रहने वाले शिवशंकर डोरले की बेटी का संबंध पड़ोस के ही एक लड़के के संग में चल रह था. उसी के साथ वह घर से भाग गई थी. बेटी के घर से भाग जाने के बाद पिता पूरी तरीके से परेशान हो गया. इसी बीच लेकिन उसकी मुलाकात हेमदास बावणे नाम के एक व्यक्ति से हुई. उसने खुद का बाबा बताकर उनकी बेटी को वापस लाने की बात कह दी. बाबा की इस बात तो सुन पिता पूरी तरीके से बेटी के वापस आने के सपने देखने लगा.
पूजा के नाम पर एक लाख रुपये लूटें
बाबा ने पहले बेटी के ऊपर करनी और भानामती का असर होने की बात की, जिसके बाद में उससे पूजा के नाम पर 8 हजार रुपये लूट लिए गए. पूजा करने के बाद में भी लेकिन लड़की वापस नहीं आ पाई तो बाबा ने पिता के डर को निशाना बनाया. बाबा ने कहा कि लड़की की जान को खतरा है. ऐसे ही बातों में फंसाकर बाबा ने परिवार से एक लाख रुपये लूट लिए.
बाबा ने किन-किन लोगों को
हालांकि, बेटी के वापस न आने के बाद परिवार को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा. परिवार ने अड्याळ पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बाबा पर जादूटोना से संबंधित धाराओं में मामले को दर्ज किया. पुलिस जांच में जुट यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बाबा ने किन-किन लोगों को ठगा है.
