Prateek Yadav Family Tree: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वो राजनीति से दूर रहते थे और अपना बिज़नेस चलाते थे.उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे. उनकी माता का नाम साधना गुप्ता है.
प्रतीक यादव की फैमिली ट्री
पिता: मुलायम सिंह यादव (सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री)
माता: साधना गुप्ता
पत्नी: अपर्णा यादव (बीजेपी नेता)
बच्चे: प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी
भाई (सौतेले): अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख)
भाभी: डिंपल यादव
भतीजे/भतीजी: अर्जुन, टीना, अदिति
चाचा: शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव
मुलायम की किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक
प्रतीक यावद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधन गुप्ता के बेटे थे. मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश की मां मालती यादव का देहांत हुआ उसके बाद मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी की.
समय और स्थान
प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहाँ उन्हें 5:55 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
निधन का कारण
डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अस्पताल पहुँचते समय बेहद गंभीर थी. सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.
प्रोफाइल
38 वर्षीय प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी.
ये भी पढ़ें: Prateek yadav death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
