UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि बुधवार 13 मई को लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और तपिश के बीच यह खबर लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन साथ ही सावधानी बरतने की चेतावनी भी दे रही है.
जानिए यूपी में मौसम का हाल
यूपी में 13 मई को मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यहां हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
लखनऊ और कानपुर का मौसम कैसा रहेगा
प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर में भी आज मौसम का असर देखने को मिलेगा. लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया जैसे जिलों में भी आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कानपुर और आसपास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि, इस दौरान होने वाली उमस लोगों के पसीने भी छुड़ा सकती है, जो एक नई चुनौती पेश करेगी.
यूपी में चढ़ेगा पारा
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में गर्मी चरम पर है. बांदा में 44°C तक तापमान पहुंच सकता है, जबकि लखनऊ और कानपुर में लगातार 40-42°C का ट्रेंड रहेगा. आगरा में हल्की बादल के बावजूद गर्मी कम नहीं होगी. हवा में नमी 70-80% तक रहने से उमस भी परेशान करेगी. लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह है.
मौसम को लेकर अलर्ट हुआ जारी
यूपी के कई शहरों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में भी अलर्ट है. इन इलाकों में आसमान में काले बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने का डर बना हुआ है.
सावधानी की अपील
मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. खासतौर पर किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें. आंधी के समय पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.
ये भी पढ़ें: Prateek yadav death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
