समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की लखनऊ में मौत हो गई है. प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. उन्हें बुधवार सुबह अस्पताल ले जाया गया था.

अखिलेश के सौतेले भाई की मौत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी हुई एक दर्दनाक खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के 38 साल के भाई प्रतीक यादव की लखनऊ में मौत हो गई है. आपको बता दें कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे. प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. आपको बता दें कि प्रतीक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक
प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. आपको बता दें कि प्रतीक यादव बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब था और उनका लगातार इलाज चल रहा था. आपको बता दें कि बुधवार को सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोर की लहर दौड़ गई है.
कुछ समय पहले भी हुए थे भर्ती
हालांकि अभी तक प्रतीक यादव की मौत के पीछे का सटीक कारण नहीं पता लगा है. अभी तक यह सामने नहीं आया है कि उनकी किस बीमारी के कारण मौत हुई है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले वे मेदांता में भी भर्ती कराए गए थे. इस दौरान भी अखिलेश यादव और अपर्णा यादव उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर वापस लाया गया था.
लंदन से किया था MBA
आपको बता दें कि पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड से दूर रहकर प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे. उन्होंने लंडन में मौजूद लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया हुआ था. फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. प्रतीक यादव के शव का लखनऊ के KGMU के डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है. फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि किस बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है.
यह भी पढ़ें- 90% शुद्ध यूरेनियम और विनाश की आहट! आखिर ईरान के उस 400 किलो ‘खतरनाक’ खजाने का सच क्या है?
