प्रतीक यादव के निधन को लेकर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था, मेरी 2 महीने पहले उससे मुलाकात हुई थी.

लखनऊ में प्रतीक यादव की मौत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की लखनऊ में मौत हो गई है. इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. आपको बता दें कि प्रतीक यादव बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. इस घटना के बाद हर कोई चौंक गया है. प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी जागरुक थे और खुद भी काफी फिट थे. बताया जा रहा है कि उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी.
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे अखिलेश यादव
जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव की अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव की मौत की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव भी लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने काफी भावुक प्रक्रिया दी.
2 महीने पहले हुई थी मुलाकात
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक था और बिजनेस में काफी व्यस्त रहा करता था. उन्होंने कहा कि कई बार बिजनेस में नुकसान होने के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाता है. उन्होंने बताया कि लगभग 2 महीने पहले उनकी मुलाकात प्रतीक से हुई थी. इस दौरान मैंने प्रतीक को बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी.
प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था- अखिलेश
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था. हमारा पूरा परिवार इस घड़ी में साथ खड़ा है. आपको बता दें कि प्रतीक यादव राजनीति से काफी दूर रहते थे और खुद का बिजनेस करते थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं. इस घटना के बाद कई नेताओं और समर्थकों ने यादव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की हैं.
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के भाई की मौत, प्रतीक यादव ने लंदन से किया था MBA; रियल एस्टेट का करते थे बिजनेस
