देश में कई हिंदू दल अनोखे कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हिंदू रक्षा दल के गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में कार्यालय पर दल के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को तलवारें दी हैं. तलवारों को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से आमजनों को वितरित किया गया है.
हिंदू रक्षा दल वितरित की तलवारें
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को तलवारें वितरित की हैं. हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि हिंदू समाज को आत्म सुरक्षा के उद्देश्य से काफी ज्यादा सतर्क रहने और संगठित होकर तैयार रहने की जरूरत है. हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हर परिवार के पास में अपनी रक्षा के लिए साधन होने चाहिए, जिससे बहन-बेटियां की सुरक्षा करने के साथ में अपनी सुरक्षा भी कर सकें.
हिंदू समाज को रखा जा सकता है सुरक्षित- हिंदू रक्षा दल
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वे देश में बांग्लादेश के जैसे हालात नहीं चाहते हैं. बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदू रक्षा दल का कहना है कि अपनी सुरक्षा करने के लिए तैयार होने से किसी भी तरह की असुरक्षित स्थिति से आराम से निपटा जा सकता है और हिंदू समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है.
आत्म रक्षा की देंगे ट्रेनिंग- हिंदू रक्षा दल
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी फिलहाल तलवार और हथियारों का वितरण किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इस पहल को और ज्यादा व्यवस्थित और प्रशासनिक ढंग से आने लो जाने की योजना बन रही है. हिंदू रक्षा दल संगठन का कहना है कि आने वाले समय में वे लोगों को आत्म-सुरक्षा की ट्रेनिंग भी देंगे. उनका कहना है कि इस ट्रेनिंग में हथियारों के सही इस्तेमाल और आत्म रक्षा के तरीकों को सिखाया जाएगा.
मामले में अब तक पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
इस पूरी घटना को लेकर कानून व्यवस्था का पहलू भी काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है, इस तरह से हथियारों का वितरण करना और सार्वजनिक जगह पर उनका प्रदर्शन करना और उनके इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग कानूनी प्रावधानों और प्रशासन की अनुमति के अंदर दायरे में आती है. इस मामले में फिलहाल अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया है. तलवारों का वितरित करते समय हिंदू रक्षा दम के लोगों ने काफी नारेबाजी भी की है.
ये भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कुलदीप सिंह सेंगर को दिया बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक।
