दिल्ली सरकार ने 8 साल बाद दोबारा से राशन कार्ड खोलने का फैसला लिया है. जरूरमंद लोगों के लिए यह बहुत ही राहत की खबर है. बता दें कि यह पूरी व्यवस्था ऑनलाइन ही हो होगी. ऐसा इसलिए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो सके. ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 18 मई से राशन कार्ड को स्वीकार किया जाएगा. ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म कर दी जाएगी. यह फैसला फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लिया गया है. सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर रेखा गुप्ता ने यह फैसला लिया है. साथ ही इस 2 लाख से अधिक राशन कार्ड को जारी करने का फैसला लिया गया है.
हालांकि, इस बार आवेदन की प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए गए है, जिसमें से सबसे पहला और बड़ा बदलाव यह हैं कि अब महिला सदस्य को कार्ड का मुखिया बनाया जाएगा. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल यह भी हैं कि महिला सदस्य के नाबालिग होने पर जिम्मेदारी किसको दी जाएगी. तो बता दें कि महिला सदस्य के नाबालिग निकलने पर ह जिम्मेदारी पुरुष सदस्य की दिए जाने का फैसला लिया गया है. ऐसा करके महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाया जाएगा.
इसके अलावा इस बार वार्षिक आय को भी बढ़ा दिया गया. पहले केवल 1 लाख वाला व्यक्ति ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है. अब वहीं, 1 लाख 20 हजार वाला व्यक्ति भी इसके लिए आवेदन कर सकता है.
कौन लोग इसके हकदार नहीं
चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं
सरकारी कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं
आयकर देने वाले इस योजना के पात्र नहीं
ए-ई श्रेणी की कॉलोनियों में संपत्ति रखने वाले इस योजना के पात्र नहीं
2 किलोवाट से अधिक बिजली कनेक्शन वाले इस योजना के पात्र नहीं
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ऑफिस में ‘अजब चोरी’! 72 नलों को उखाड़ ले गए चोर; फर्श पर लिखा ‘आई लव अंबिकापुर’
