छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस ऑफिस से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ऑफिस में लगे 73 नलों को गायब कर दिया और वॉशरूम की धूल भरी फर्श पर हाथ से ‘आई लव अंबिकापुर’ लिख दिया.

कांग्रेस ऑफिस से 73 नल चोरी
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अंबिकापुर से सामने आए चोरी के मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया है. यहां चोरों ने कांग्रेस पार्टी के ऑफिस को ही निशाना बना लिया. कांग्रेस दफ्तर में चोरी करते हुए चोरों ने वहां से 73 नल गायब कर दिए. आपको बता दें कि चोर सिर्फ इतने में ही नहीं मानें, उन्होंने चोरी करने के बाद वॉशरूम की धूल भरी फर्श पर हाथ से ‘आई लव अंबिकापुर’ लिख दिया.
छत के रास्ते घुसे चोर
यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल यह पूरा मामला सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में घड़ी चौक के पास बने कांग्रेस ऑफिस राजीव भवन का है. मामले में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि 14 और 15 मई की रात में चोर ऑफिस के अंदर छत के रास्ते से घुसे थे. जिसके बाद उन्होंने यहां अलग-अलग वॉशरूम में लगे 73 नल चुरा लिए.
ग्रिल को उखाड़ने की कोशिश
उन्होंने बताया कि चोरों ने नल चोरी करने के साथ वहां पर तोड़फोड़ भी मचाई. चोरों ने सीढ़ियों पर लगी स्टील की ग्रिल को भी उखाड़ने की कोशिश की. वजन ज्यादा होने के कारण वे ग्रिल को चुरा न पाए और ऑफिस की ऊपरी मंजिल पर छोड़कर फरार हो गए. 15 मई को जब ऑफिस के केयरटेकर ने हमेशा की तरह ऑफिस खोला तो यह पूरा मामला सामने आ गया.
फर्श पर लिखा आई लव अंबिकापुर
चोरी की घटना के बाद तुरंत ही बड़े नेताओं को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. चोरों ने वॉशरूम में धूल वाले फर्श पर हाथ से ‘आई लव अंबिकापुर’ भी लिख दिया. जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में यह इस ऑफिस में चोरी की तीसरी घटना है. उनका कहना है कि यह पुलिस और कानून व्यवस्था को चैलेंज दिया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- मेडिकल छात्र ने हॉस्टल से लाई छलांग! MD कोर्स कर रहा था मृतक; पुलिस कर रही जांच
