तेलंगाना के आसिफाबाद इलाके में परिवार वालों की डांट से नाराज होकर एक युवती ने कुएं में छलांग लगी दी. युवती ने गुस्से में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि उसे समय रहते बचा लिया गया.

युवती ने की आत्महत्या की कोशिश
तेलंगाना के आसिफाबाद इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. आसिफाबाद में एक 16 साल की छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि छात्रा ने कुएं में छलांग लगा दी और आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि छात्रा को समय रहते सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया और कुएं से बाहर निकाला गया. इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इंटरमीडिएट की है छात्रा
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना 20 मई की दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि लड़की एसटी समुदाय से संबंध रखती है और वह इंटरमीडिएट की छात्रा है. कुएं में छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान रायसिदम सात्विका के रूप में की गई है. छात्रा अपने परिवार के साथ में आसिफाबाद के संदीप नगर इलाके में रहती है.
परिवार की डांट के बाद लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने उसे नहाने की बात को लेकर डांट दिया था. जिसके वह काफी परेशान हो गई थी. परिवार की डांट से नाराज होकर युवती ने घर के पास मौजूद एक कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
सुरक्षित निकाला गया बाहर
पुलिस ने फायर स्टेशन की मदद लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लड़की को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया. इस दौरान पुलिस ने फायर स्टेशन कर्मचारियों की मदद ली और टीम ने कुएं में उतरकर छात्रा को वहां से बाहर निकाला. समय रहते छात्रा को टीम की सतर्कता ने बचा लिया. छात्रा को रेस्क्यू करने के बाद में उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- राजधानी में डबल मर्डर! गोविंदपुरी में मां-बेटे की चाकू मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस
