राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. महिला के पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

गोविंदपुरी में डबल मर्डर
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना 20 और 21 मई की दरमियानी रात की है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इसी डबल मर्डर कांड को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं.
बदायूं के रहने वाले थे मृतक
जानकारी के मुताबिक मृतक मां-बेटे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे. जिनकी दिल्ली में बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान शारदा देवी और खुशहाल के रूप में की गई है.
घर में बेटे के साथ थी महिला
बदांयू निवासी शारदा देवी अपने पति और परिवार के साथ में गोविंदपुरी थाना क्षेत्र की 10 नंबर गली में रहती थी. मृतका का पति सब्जी का व्यापार करते हैं. बुधवार रात में शारदा अपने 14 साल के बेटे खुशहाल के साथ में घर में अकेली थी और उसका पति सब्जी की दुकान लगाने के लिए गया था. आधी रात के बाद जब व्यक्ति वापस आया, तो उसने दरवाजे के नीचे खून बहता हुआ देखा.
पुलिस कर रही जांच
दरवाजे पर खून देखने के बाद जब व्यक्ति अंदर घुसा तो उसकी पत्नी और बेटे का खून से लथपथ हुआ शव पड़ा था. उन दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना की जानकारी व्यक्ति ने तुरंत ही पुलिस को दी. जिसके बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी. टीम आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुजेट को खंगाल रही है. घर से सोना-चांदी के गहने और नकदी भी गायब है. पुलिस को शक है कि लूट के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है.
यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार! CBI टीम ने वाराणसी से दबोचा; पूछताछ में कई राज खुलने के आसार
